भजन संहिता ५१:९
अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सारे अधर्म के कामों को मिटा डाल।भजन संहिता ५१:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 51:9
- Hide your face from my sins, and blot out all of my iniquities.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૫૧:૯
- મારાં પાપ તરફ નજર ન કરો અને મારા સર્વ અન્યાય ક્ષમા કરો.
संदर्भ में
७जूफा से मुझे शुद्ध कर , तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा।
८मुझे हर्ष और आनन्द की बातें सुना, जिससे जो हड्डियाँ तूने तोड़ डाली हैं, वे मगन हो जाएँ।
९अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सारे अधर्म के कामों को मिटा डाल।
१०हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर , और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नये सिरे से उत्पन्न कर।
११मुझे अपने सामने से निकाल न दे, और अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग न कर।
