भजन संहिता ७९:११
बन्दियों का कराहना तेरे कान तक पहुँचे ; घात होनेवालों को अपने भुजबल के द्वारा बचा।भजन संहिता ७९:११ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 79:11
- Let the sighing of the prisoner come before you. According to the greatness of your power, preserve those who are sentenced to death.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૭૯:૧૧
- બંદીવાનોના નિસાસા તમારી આગળ પહોંચો; જેઓ મરણને માટે નિર્મિત થયેલા છે તેઓનું, તમારા મહાન સામર્થ્ય પ્રમાણે, રક્ષણ કરો.
संदर्भ में
९हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, अपने नाम की महिमा के निमित्त हमारी सहायता कर; और अपने नाम के निमित्त हमको छुड़ाकर हमारे पापों को ढाँप दे।
१०अन्यजातियाँ क्यों कहने पाएँ कि उनका परमेश्वर कहाँ रहा? तेरे दासों के खून का पलटा अन्यजातियों पर हमारी आँखों के सामने लिया जाए। (प्रका. 6:10, प्रका. 19:2)
११बन्दियों का कराहना तेरे कान तक पहुँचे ; घात होनेवालों को अपने भुजबल के द्वारा बचा।
१२हे प्रभु, हमारे पड़ोसियों ने जो तेरी निन्दा की है, उसका सात गुणा बदला उनको दे!
१३तब हम जो तेरी प्रजा और तेरी चराई की भेड़ें हैं, तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे; और पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा गुणानुवाद करते रहेंगे।
