भजन संहिता ८५:३
तूने अपने रोष को शान्त किया है; और अपने भड़के हुए कोप को दूर किया है।भजन संहिता ८५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 85:3
- You have taken away all your wrath. You have turned from the fierceness of your anger.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૮૫:૩
- તેથી હવે તમારા કોપનો; ભસ્મ કરનારા ક્રોધનો અંત આવ્યો છે.
संदर्भ में
१हे यहोवा, तू अपने देश पर प्रसन्न हुआ, याकूब को बँधुवाई से लौटा ले आया है।
२तूने अपनी प्रजा के अधर्म को क्षमा किया है; और उसके सब पापों को ढाँप दिया है। (सेला)
३तूने अपने रोष को शान्त किया है; और अपने भड़के हुए कोप को दूर किया है।
४हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, हमको पुनः स्थापित कर, और अपना क्रोध हम पर से दूर कर !
५क्या तू हम पर सदा कोपित रहेगा? क्या तू पीढ़ी से पीढ़ी तक कोप करता रहेगा?
