भजन संहिता ९५:३
क्योंकि यहोवा महान परमेश्वर है, और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।भजन संहिता ९५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 95:3
- For the LORD is a great God, a great King above all gods.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૯૫:૩
- કારણ કે યહોવાહ મહાન ઈશ્વર છે અને તે સર્વ દેવો પર મોટા રાજા છે.
संदर्भ में
१आओ हम यहोवा के लिये ऊँचे स्वर से गाएँ, अपने उद्धार की चट्टान का जयजयकार करें!
२हम धन्यवाद करते हुए उसके सम्मुख आएँ, और भजन गाते हुए उसका जयजयकार करें।
३क्योंकि यहोवा महान परमेश्वर है, और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।
४पृथ्वी के गहरे स्थान उसी के हाथ में हैं; और पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं।
५समुद्र उसका है, और उसी ने उसको बनाया, और स्थल भी उसी के हाथ का रचा है।
