भजन संहिता ९५:९
जब तुम्हारे पुरखाओं ने मुझे परखा , उन्होंने मुझ को जाँचा और मेरे काम को भी देखा।भजन संहिता ९५:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 95:9
- when your fathers tempted me, tested me, and saw my work.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૯૫:૯
- જ્યાં તમારા પિતૃઓએ મારી કસોટી કરી અને તેઓએ મને પારખ્યો તથા મારું કૃત્ય જોયું.
संदर्भ में
७क्योंकि वही हमारा परमेश्वर है, और हम उसकी चराई की प्रजा, और उसके हाथ की भेड़ें हैं। भला होता, कि आज तुम उसकी बात सुनते! (निर्ग. 17:7)
८अपना-अपना हृदय ऐसा कठोर मत करो, जैसा मरीबा में, व मस्सा के दिन जंगल में हुआ था,
९जब तुम्हारे पुरखाओं ने मुझे परखा , उन्होंने मुझ को जाँचा और मेरे काम को भी देखा।
१०चालीस वर्ष तक मैं उस पीढ़ी के लोगों से रूठा रहा, और मैंने कहा, “ये तो भरमानेवाले मन के हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहचाना।”
११इस कारण मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई कि ये मेरे विश्रामस्थान में कभी प्रवेश न करने पाएँगे । (इब्रा. 3:7-19)
