भजन संहिता ९७:१०
हे यहोवा के प्रेमियों, बुराई से घृणा करो; वह अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करता , और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाता है।भजन संहिता ९७:१० · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 97:10
- You who love the LORD, hate evil! He preserves the souls of his saints. He delivers them out of the hand of the wicked.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૯૭:૧૦
- હે યહોવાહ પર પ્રેમ કરનારાઓ, તમે દુષ્ટતાને ધિક્કારો ! તે પોતાના ભક્તોના આત્માઓનું રક્ષણ કરે છે અને તે તેઓને દુષ્ટોના હાથમાંથી છોડાવે છે.
संदर्भ में
८सिय्योन सुनकर आनन्दित हुई, और यहूदा की बेटियाँ मगन हुई; हे यहोवा, यह तेरे नियमों के कारण हुआ।
९क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; तू सारे देवताओं से अधिक महान ठहरा है। (यूह. 3:31)
१०हे यहोवा के प्रेमियों, बुराई से घृणा करो; वह अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करता , और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाता है।
११धर्मी के लिये ज्योति, और सीधे मनवालों के लिये आनन्द बोया गया है।
१२हे धर्मियों, यहोवा के कारण आनन्दित हो; और जिस पवित्र नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो!
