भजन संहिता ९७:९
क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; तू सारे देवताओं से अधिक महान ठहरा है। (यूह. 3:31)भजन संहिता ९७:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 97:9
- For you, LORD, are most high above all the earth. You are exalted far above all gods.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૯૭:૯
- કેમ કે, હે યહોવાહ, તમે સમગ્ર પૃથ્વી પર પરાત્પર છો. તમે સર્વ દેવો કરતાં શ્રેષ્ઠ છો.
संदर्भ में
७जितने खुदी हुई मूर्तियों की उपासना करते और मूरतों पर फूलते हैं, वे लज्जित हों; हे सब देवताओं तुम उसी को दण्डवत् करो।
८सिय्योन सुनकर आनन्दित हुई, और यहूदा की बेटियाँ मगन हुई; हे यहोवा, यह तेरे नियमों के कारण हुआ।
९क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; तू सारे देवताओं से अधिक महान ठहरा है। (यूह. 3:31)
१०हे यहोवा के प्रेमियों, बुराई से घृणा करो; वह अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करता , और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाता है।
११धर्मी के लिये ज्योति, और सीधे मनवालों के लिये आनन्द बोया गया है।
