भजन संहिता ९८:७
समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें; जगत और उसके निवासी महाशब्द करें!भजन संहिता ९८:७ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 98:7
- Let the sea roar with its fullness; the world, and those who dwell therein.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૯૮:૭
- સમુદ્ર તથા તેનું સર્વસ્વ, જગત અને તેમાંના સર્વ રહેવાસીઓ, ગાજો.
संदर्भ में
५वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओ।
६तुरहियां और नरसिंगे फूँक फूँककर यहोवा राजा का जयजयकार करो।
७समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें; जगत और उसके निवासी महाशब्द करें!
८नदियाँ तालियाँ बजाएँ; पहाड़ मिलकर जयजयकार करें।
९यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है। वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा। (प्रेरि. 17:31)
