रोमियों २:८
पर जो स्वार्थी हैं और सत्य को नहीं मानते, वरन् अधर्म को मानते हैं, उन पर क्रोध और कोप पड़ेगा।रोमियों २:८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Romans 2:8
- but to those who are self-seeking and don’t obey the truth, but obey unrighteousness, will be wrath, indignation,
- ગુજરાતી — રોમનોને પત્ર ૨:૮
- પણ જેઓ સ્વાર્થી, સત્યનું પાલન ન કરનારા પણ અન્યાયનું પાલન કરનાર છે,
संदर्भ में
६वह हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला देगा। (भज. 62:12, नीति. 24:12)
७जो सुकर्म में स्थिर रहकर महिमा, और आदर, और अमरता की खोज में हैं, उन्हें वह अनन्त जीवन देगा;
८पर जो स्वार्थी हैं और सत्य को नहीं मानते, वरन् अधर्म को मानते हैं, उन पर क्रोध और कोप पड़ेगा।
९और क्लेश और संकट हर एक मनुष्य के प्राण पर जो बुरा करता है आएगा, पहले यहूदी पर फिर यूनानी पर;
१०परन्तु महिमा और आदर और कल्याण हर एक को मिलेगा, जो भला करता है, पहले यहूदी को फिर यूनानी को।
