श्रेष्ठगीत ७:१
हे कुलीन की पुत्री, तेरे पाँव जूतियों में क्या ही सुन्दर हैं! तेरी जाँघों की गोलाई ऐसे गहनों के समान है, जिसको किसी निपुण कारीगर ने रचा हो।श्रेष्ठगीत ७:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Song of Solomon 7:1
- How beautiful are your feet in sandals, prince’s daughter! Your rounded thighs are like jewels, the work of the hands of a skillful workman.
- ગુજરાતી — ગીતોનું ગીત ૭:૧
- હે શાહજાદી, ચંપલોમાં તારા પગ કેવા સુંદર દેખાય છે! તારી જાંઘોના સાંધા, કુશળ કારીગરે હાથે જડેલા ઝવેરાત જેવા છે.
संदर्भ में
१हे कुलीन की पुत्री, तेरे पाँव जूतियों में क्या ही सुन्दर हैं! तेरी जाँघों की गोलाई ऐसे गहनों के समान है, जिसको किसी निपुण कारीगर ने रचा हो।
२तेरी नाभि गोल कटोरा है, जो मसाला मिले हुए दाखमधु से पूर्ण हो। तेरा पेट गेहूँ के ढेर के समान है जिसके चारों ओर सोसन फूल हों।
३तेरी दोनों छातियाँ मृगनी के दो जुड़वे बच्चों के समान हैं।
