श्रेष्ठगीत ७:३
तेरी दोनों छातियाँ मृगनी के दो जुड़वे बच्चों के समान हैं।श्रेष्ठगीत ७:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Song of Solomon 7:3
- Your two breasts are like two fawns, that are twins of a roe.
- ગુજરાતી — ગીતોનું ગીત ૭:૩
- તારાં બે સ્તન જાણે હરણીના, મનોહર જોડકાં બચ્ચાં જેવા છે.
संदर्भ में
१हे कुलीन की पुत्री, तेरे पाँव जूतियों में क्या ही सुन्दर हैं! तेरी जाँघों की गोलाई ऐसे गहनों के समान है, जिसको किसी निपुण कारीगर ने रचा हो।
२तेरी नाभि गोल कटोरा है, जो मसाला मिले हुए दाखमधु से पूर्ण हो। तेरा पेट गेहूँ के ढेर के समान है जिसके चारों ओर सोसन फूल हों।
३तेरी दोनों छातियाँ मृगनी के दो जुड़वे बच्चों के समान हैं।
४तेरा गला हाथी दाँत का मीनार है । तेरी आँखें हेशबोन के उन कुण्डों के समान हैं, जो बत्रब्बीम के फाटक के पास हैं। तेरी नाक लबानोन के मीनार के तुल्य है, जिसका मुख दमिश्क की ओर है।
५तेरा सिर तुझ पर कर्मेल के समान शोभायमान है, और तेरे सिर के लटें बैंगनी रंग के वस्त्र के तुल्य है; राजा उन लटाओं में बँधुआ हो गया हैं।
