जकर्याह ७:९
खराई से न्याय चुकाना, और एक दूसरे के साथ कृपा और दया से काम करना,जकर्याह ७:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Zechariah 7:9
- “Thus has the LORD of Armies spoken, saying, ‘Execute true judgment, and show kindness and compassion every man to his brother.
- ગુજરાતી — ઝખાર્યા ૭:૯
- સૈન્યોના યહોવાહ એવું કહે છે: “સાચો ન્યાય કરો, દરેક માણસ પોતાના ભાઈ પર દયા તથા કૃપા રાખો;
संदर्भ में
७क्या यह वही वचन नहीं है, जो यहोवा पूर्वकाल के भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा उस समय पुकारकर कहता रहा जब यरूशलेम अपने चारों ओर के नगरों समेत चैन से बसा हुआ था, और दक्षिण देश और नीचे का देश भी बसा हुआ था?”
८फिर यहोवा का यह वचन जकर्याह के पास पहुँचा : “सेनाओं के यहोवा ने यह कहा है,
९खराई से न्याय चुकाना, और एक दूसरे के साथ कृपा और दया से काम करना,
१०न तो विधवा पर अंधेर करना, न अनाथों पर, न परदेशी पर, और न दीन जन पर; और न अपने-अपने मन में एक दूसरे की हानि की कल्पना करना।”
११परन्तु उन्होंने चित्त लगाना न चाहा, और हठ किया, और अपने कानों को बन्द कर लिया ताकि सुन न सके।
