1 पतरस ४:१३
पर जैसे-जैसे मसीह के दुःखों में सहभागी होते हो, आनन्द करो , जिससे उसकी महिमा के प्रगट होते समय भी तुम आनन्दित और मगन हो।1 पतरस ४:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Peter 4:13
- But because you are partakers of Christ’s sufferings, rejoice, that at the revelation of his glory you also may rejoice with exceeding joy.
- ગુજરાતી — પિતરનો પહેલો પત્ર ૪:૧૩
- પણ ખ્રિસ્તનાં દુઃખોમાં તમે ભાગીદાર થાઓ છો, તેને લીધે આનંદ કરો; કે જેથી તેમનો મહિમા પ્રગટ થાય ત્યારે પણ તમે બહુ ઉલ્લાસથી આનંદ કરો.
संदर्भ में
११यदि कोई बोले, तो ऐसा बोले मानो परमेश्वर का वचन है; यदि कोई सेवा करे, तो उस शक्ति से करे जो परमेश्वर देता है; जिससे सब बातों में यीशु मसीह के द्वारा, परमेश्वर की महिमा प्रगट हो। महिमा और सामर्थ्य युगानुयुग उसी की है। आमीन।
१२हे प्रियों, जो दुःख रूपी अग्नि तुम्हारे परखने के लिये तुम में भड़की है, इससे यह समझकर अचम्भा न करो कि कोई अनोखी बात तुम पर बीत रही है।
१३पर जैसे-जैसे मसीह के दुःखों में सहभागी होते हो, आनन्द करो , जिससे उसकी महिमा के प्रगट होते समय भी तुम आनन्दित और मगन हो।
१४फिर यदि मसीह के नाम के लिये तुम्हारी निन्दा की जाती है, तो धन्य हो; क्योंकि महिमा की आत्मा, जो परमेश्वर की आत्मा है, तुम पर छाया करती है। (मत्ती 5:11-12)
१५तुम में से कोई व्यक्ति हत्यारा या चोर, या कुकर्मी होने, या पराए काम में हाथ डालने के कारण दुःख न पाए।
