1 पतरस ४:१५
तुम में से कोई व्यक्ति हत्यारा या चोर, या कुकर्मी होने, या पराए काम में हाथ डालने के कारण दुःख न पाए।1 पतरस ४:१५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Peter 4:15
- But let none of you suffer as a murderer, or a thief, or an evil doer, or a meddler in other men’s matters.
- ગુજરાતી — પિતરનો પહેલો પત્ર ૪:૧૫
- પણ ખૂની, ચોર, દુરાચારી અથવા બીજાના કામમાં દખલ કરનાર તરીકે તમારામાંના કોઈને શિક્ષા ન થાય.
संदर्भ में
१३पर जैसे-जैसे मसीह के दुःखों में सहभागी होते हो, आनन्द करो , जिससे उसकी महिमा के प्रगट होते समय भी तुम आनन्दित और मगन हो।
१४फिर यदि मसीह के नाम के लिये तुम्हारी निन्दा की जाती है, तो धन्य हो; क्योंकि महिमा की आत्मा, जो परमेश्वर की आत्मा है, तुम पर छाया करती है। (मत्ती 5:11-12)
१५तुम में से कोई व्यक्ति हत्यारा या चोर, या कुकर्मी होने, या पराए काम में हाथ डालने के कारण दुःख न पाए।
१६पर यदि मसीही होने के कारण दुःख पाए, तो लज्जित न हो, पर इस बात के लिये परमेश्वर की महिमा करे।
१७क्योंकि वह समय आ पहुँचा है, कि पहले परमेश्वर के लोगों का न्याय किया जाए, और जबकि न्याय का आरम्भ हम ही से होगा तो उनका क्या अन्त होगा जो परमेश्वर के सुसमाचार को नहीं मानते? (इब्रा. 12:24,25, यिर्म. 25:29, यहे. 9:6)
