1 पतरस ४:१४
फिर यदि मसीह के नाम के लिये तुम्हारी निन्दा की जाती है, तो धन्य हो; क्योंकि महिमा की आत्मा, जो परमेश्वर की आत्मा है, तुम पर छाया करती है। (मत्ती 5:11-12)1 पतरस ४:१४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Peter 4:14
- If you are insulted for the name of Christ, you are blessed, because the Spirit of glory and of God rests on you. On their part he is blasphemed, but on your part he is glorified.
- ગુજરાતી — પિતરનો પહેલો પત્ર ૪:૧૪
- જો ખ્રિસ્તનાં નામને કારણે તમારી નિંદા થતી હોય, તો તમે આશીર્વાદિત છો, કેમ કે મહિમાનો તથા ઈશ્વરનો આત્મા તમારા પર રહે છે.
संदर्भ में
१२हे प्रियों, जो दुःख रूपी अग्नि तुम्हारे परखने के लिये तुम में भड़की है, इससे यह समझकर अचम्भा न करो कि कोई अनोखी बात तुम पर बीत रही है।
१३पर जैसे-जैसे मसीह के दुःखों में सहभागी होते हो, आनन्द करो , जिससे उसकी महिमा के प्रगट होते समय भी तुम आनन्दित और मगन हो।
१४फिर यदि मसीह के नाम के लिये तुम्हारी निन्दा की जाती है, तो धन्य हो; क्योंकि महिमा की आत्मा, जो परमेश्वर की आत्मा है, तुम पर छाया करती है। (मत्ती 5:11-12)
१५तुम में से कोई व्यक्ति हत्यारा या चोर, या कुकर्मी होने, या पराए काम में हाथ डालने के कारण दुःख न पाए।
१६पर यदि मसीही होने के कारण दुःख पाए, तो लज्जित न हो, पर इस बात के लिये परमेश्वर की महिमा करे।
