सभोपदेशक ४:६
चैन के साथ एक मुट्ठी उन दो मुट्ठियों से अच्छा है, जिनके साथ परिश्रम और वायु को पकड़ना हो।सभोपदेशक ४:६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ecclesiastes 4:6
- Better is a handful, with quietness, than two handfuls with labor and chasing after wind.
- ગુજરાતી — સભાશિક્ષક ૪:૬
- અતિ પરિશ્રમ કરવા દ્વારા પવનમાં ફાંફાં મારીને પુષ્કળ કમાણી કરવી તેના કરતાં શાંતિસહિત થોડું મળે તે વધારે સારું છે.
संदर्भ में
४तब मैंने सब परिश्रम के काम और सब सफल कामों को देखा जो लोग अपने पड़ोसी से जलन के कारण करते हैं । यह भी व्यर्थ और वायु को पकड़ना है।
५मूर्ख छाती पर हाथ रखे रहता और अपना माँस खाता है।
६चैन के साथ एक मुट्ठी उन दो मुट्ठियों से अच्छा है, जिनके साथ परिश्रम और वायु को पकड़ना हो।
७फिर मैंने सूर्य के नीचे यह भी व्यर्थ बात देखी।
८कोई अकेला रहता और उसका कोई नहीं है; न उसके बेटा है, न भाई है, तो भी उसके परिश्रम का अन्त नहीं होता; न उसकी आँखें धन से सन्तुष्ट होती हैं, और न वह कहता है, मैं किसके लिये परिश्रम करता और अपने जीवन को सुखरहित रखता हूँ? यह भी व्यर्थ और निरा दुःख भरा काम है।
