Skip to content
Methodist Church Nadiad
मैं आप तेरी धार्मिकता और कर्मों का वर्णन करूँगा , परन्तु उनसे तुझे कुछ लाभ न होगा।

यशायाह ५७:१२ · IRV

यह पद अन्य भाषाओं में

EnglishIsaiah 57:12
I will declare your righteousness; and as for your works, they will not benefit you.
ગુજરાતીયશાયા ૫૭:૧૨
હું તારું “ન્યાયીપણું” જાહેર કરીશ પણ તારાં કામો, તને મદદરૂપ બનશે નહિ.

संदर्भ में

१०तू अपनी यात्रा की लम्बाई के कारण थक गई, तो भी तूने न कहा कि यह व्यर्थ है; तेरा बल कुछ अधिक हो गया, इसी कारण तू नहीं थकी।

११तूने किसके डर से झूठ कहा, और किसका भय मानकर ऐसा किया कि मुझ को स्मरण नहीं रखा न मुझ पर ध्यान दिया? क्या मैं बहुत काल से चुप नहीं रहा? इस कारण तू मेरा भय नहीं मानती।

१२मैं आप तेरी धार्मिकता और कर्मों का वर्णन करूँगा , परन्तु उनसे तुझे कुछ लाभ न होगा।

१३जब तू दुहाई दे, तब जिन मूर्तियों को तूने जमा किया है वे ही तुझे छुड़ाएँ! वे तो सब की सब वायु से वरन् एक ही फूँक से उड़ जाएँगी। परन्तु जो मेरी शरण लेगा वह देश का अधिकारी होगा, और मेरे पवित्र पर्वत का भी अधिकारी होगा।

१४यह कहा जाएगा, “पाँति बाँध बाँधकर राजमार्ग बनाओ, मेरी प्रजा के मार्ग में से हर एक ठोकर दूर करो।”

पूरा अध्याय पढ़ें

Ask us anything

Try asking

This assistant searches this website and the Bible, and uses AI for general questions about the Bible — those answers are marked. It cannot answer everything; for anything personal, please speak to our pastors.