नीतिवचन १५:३
यहोवा की आँखें सब स्थानों में लगी रहती हैं , वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।नीतिवचन १५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Proverbs 15:3
- The LORD’s eyes are everywhere, keeping watch on the evil and the good.
- ગુજરાતી — નીતિવચનો ૧૫:૩
- યહોવાહની દૃષ્ટિ સર્વત્ર હોય છે, તે સારા અને ખરાબ પર લક્ષ રાખે છે.
संदर्भ में
१कोमल उत्तर सुनने से जलजलाहट ठण्डी होती है, परन्तु कटुवचन से क्रोध भड़क उठता है।
२बुद्धिमान ज्ञान का ठीक बखान करते हैं, परन्तु मूर्खों के मुँह से मूर्खता उबल आती है।
३यहोवा की आँखें सब स्थानों में लगी रहती हैं , वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।
४शान्ति देनेवाली बात जीवन-वृक्ष है, परन्तु उलट-फेर की बात से आत्मा दुःखित होती है।
५मूर्ख अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार करता है, परन्तु जो डाँट को मानता, वह विवेकी हो जाता है।
